Hajj 2026 Special Kalam Hindi Lyric| Tu Hai Bada Ghaffar Ya Allah | Zohaib Ashrafi

मैं आसी हूं मगर तु है बड़ा ग़फ्फार या अल्लाह
करम से अपने कर दे मेरा बेड़ा पार या अल्लाह

समा जाएं मेरे दिल में मोहब्बत के तेरे जलवे
जिधर देखूं नज़र आएं तेरे अनवार या अल्लाह

रहूं तेरी रिज़ा पर मैं हमेशा साबिरो शाकिर
न दे दुनिया का कोई ग़म मुझे आजार या अल्लाह

फ़क़त एक तेरी रहमत है मुझे जिसका सहारा है
मैं वेकस हूं नहीं कोई मेरा ग़मखार या अल्लाह

तमन्ना है कि अपनी जिंदगी में देख लूं फिर भी
तेरे प्यारे तेरे महबूब का दरबार या अल्लाह

तेरे दरियाये रहमत में हो तुग़यानी पऐ बख़्शिश
हो कासिम हश्र में जब हाज़िरे दरबार या अल्लाह

शायर = ज़ुहैब अशरफी
पोस्ट = क़ासिम शाह बरेलवी




Leave a Comment