कह देना सरकार से सलाम हमारा सलाम हमारा | Keh Dena Sarkar Se Salam Hamara Salam Hamara

नज़र जब आए हाजी उन के दर का हसीं नज़ारा
कह देना सरकार से सलाम हमारा, सलाम हमारा

वो हैं जान-ए-का’बा, वो हैं शाह-ए-दो-‘आलम
देख के जिन का जल्वा झूमे ‘अर्श-ए-आ’ज़म
नबियों में कोई भी नहीं है उन के जैसा न्यारा
कह देना सरकार से सलाम हमारा, सलाम हमारा

उन के दर पे जा के होश न उड़ने पाए
दिल की हर धड़कन पे रंग-ए-जुनूँ न छाए
बे-अदबी महबूब के दर की रब को नहीं गवारा
कह देना सरकार से सलाम हमारा, सलाम हमारा

वो जन्नत की क्यारी रहमत की बुलवारी
जिसकी दीद की खातिर तारसे आंख हमारी
अल्लाह जाने पूरा होगा कब यह ख्वाब हमारा
कह देना सरकार से सलाम हमारा, सलाम हमारा

पैशे नजर हो जिस दम वो दरवारे आली
हरा भरा हो गुंबद और सुनहरी जाली
उम्मत का अहवाल नबी से करना अर्ज़ हमारा
कह देना सरकार से सलाम हमारा, सलाम हमारा

करम नबी फरमाए दे तोफीक़ खुदा दो
शहरे मदीना जाएं पैदल तुम भी देखो
जन्नत में भी नहीं मिलेगा मंजर इतना प्यारा
कह देना सरकार से सलाम हमारा, सलाम हमारा

नशीद-ख़्वाँः जावेद रज़ा

Produced By Zeeshan Ashraf Asjadi

Hajj 2026 Special Kalam Hindi Lyric| Tu Hai Bada Ghaffar Ya Allah | Zohaib Ashrafi

मैं आसी हूं मगर तु है बड़ा ग़फ्फार या अल्लाह
करम से अपने कर दे मेरा बेड़ा पार या अल्लाह

समा जाएं मेरे दिल में मोहब्बत के तेरे जलवे
जिधर देखूं नज़र आएं तेरे अनवार या अल्लाह

रहूं तेरी रिज़ा पर मैं हमेशा साबिरो शाकिर
न दे दुनिया का कोई ग़म मुझे आजार या अल्लाह

फ़क़त एक तेरी रहमत है मुझे जिसका सहारा है
मैं वेकस हूं नहीं कोई मेरा ग़मखार या अल्लाह

तमन्ना है कि अपनी जिंदगी में देख लूं फिर भी
तेरे प्यारे तेरे महबूब का दरबार या अल्लाह

तेरे दरियाये रहमत में हो तुग़यानी पऐ बख़्शिश
हो कासिम हश्र में जब हाज़िरे दरबार या अल्लाह

शायर = ज़ुहैब अशरफी
पोस्ट = क़ासिम शाह बरेलवी