आप निराले शान निराली गौसे आज़म जीलानी
भर दो हमारी झोली खाली गौसे आज़म जीलानी
दर पे तुम्हारे मंगता खड़ा है दिल में करम की आस लिए
दूर करो मेरी बदहाली गौसे आज़म जीलानी
आप निराले शान निराली गौसे आज़म जीलानी
भर दो हमारी झोली खाली गौसे आज़म जीलानी
आपकी मां ने अपने शिकम में आधा हाफ़िज़ कर डाला
आपकी मां भी अल्लाह वाली गौसे आज़म जीलानी
आप निराले शान निराली गौसे आज़म जीलानी
भर दो हमारी झोली खाली गौसे आज़म जीलानी
आपके वालिद ने अंजाना सेब जो खाया उसके इवज़
बाग़ की, की बरसो रखवाली गौसे आज़म जीलानी
आप निराले शान निराली गौसे आज़म जीलानी
भर दो हमारी झोली खाली गौसे आज़म जीलानी
कब्र मैं जिस दम आपका शैदा खौफ से थर्रा उठा था
आपने आकर लाज बचा ली गौसे आज़म जीलानी
आप निराले शान निराली गौसे आज़म जीलानी
भर दो हमारी झोली खाली गौसे आज़म जीलानी
सब कुछ मिल जाए ताहिर जो तू मिल जाए ताहिर को
तुझसे है ताहिर तेरा सवाली गौसे आज़म जीलानी
आप निराले शान निराली गौसे आज़म जीलानी
भर दो हमारी झोली खाली गौसे आज़म जीलानी
शायर: ताहिर रज़ा रामपुरी